Hindi Verses

कुछ बातें दिल की....

जिन जज्बातों के पीछे इंसान भागता है, 
एक दिन वही जज़्बात इंसान को भगाते  है | 


***

कभी किसी का दिल इतना भी मत दुखाओ ,

की वो इतना दूर चला जाये ,
की दिल टूटने की आवाज़ भी तुम तक ना पहुँच पाये |


***

आँखें खुली रखो तो हकीकत में सपने दिखा जायेंगे 

और आंखें बंद रखो तो सपनों मे भी हकीकत ही दिखेगी
हसीन हकीकत को समझो या सपने को
इरादा आपका है |

***
मेरे गुनगुनाने में भी वो गीत छुपा है,

जिसके शब्दों मैं तेरा प्रीत लिखा है|


***
दूरियों से दर्द नहीं प्यार बढ़ता है ,

और जो प्यार दूरियाँ पार कर ले वो टूटकर भी नहीं बिखरता है |

***

यादें भी क्या हसीन होती है,
दूरियों में भी साथ निभाती है,
दूरियों को ना कर बदनाम दिलबर
तेरी ग़ैरहाज़िरी में एक यही तो हमारी अपनी होती है |

***
नफ़्रत की इख़्तियार को तू कर इतना बुलंद
की हर जखम से पहले प्यार फ़साद करे
इन नराज़ जज़्बातों के गहरे समुन्दर का एक क़तरा
प्यार भी पाने की जुस्तजू करे

***
जिन लफ़्ज़ों के पीछे छिपकर दिल के राज़ तुझे बताना चाहती हूँ
उन लफ़्ज़ों तक पहुँचाने का रास्ता ही तू ढूंढता नहीं

***

Comments

Popular posts from this blog

Theme 1 - Superstitions and Beliefs - Why is this a Global Issue?

COVID 19 - Infected Many or Affected More?

Book Summary- Getting into Medical School: The Premedical Student's Guidebook